फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गैस सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि, आम उपभोक्ताओं व कारोबारियों की बढ़ी मुश्किलें

Sun, 03 May 2026 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 02 सीकेटीपी-15-एजेंसी के पास लगे छोटे से पेड़ के नीचे छांव लेने का प्रयास करते उपभोक्ता। स
विज्ञापन
चित्रकूट। पश्चिमी एशिया में चल रहे तनाव और आपूर्ति में कमी के कारण व्यावसायिक तथा छोटे सिलिंडरों की कीमतें बढ़ गई हैं। इस अप्रत्याशित वृद्धि से आम उपभोक्ता, होटल और ढाबा कारोबारी परेशान हैं। यह बढ़ोतरी उनकी आर्थिक स्थिति पर सीधा असर डाल रही है।
विज्ञापन




हालिया रिपोर्टों के अनुसार, 19 किलो वाले व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत में 993 रुपये की भारी वृद्धि हुई है। अब इसकी कीमत 3,071.50 रुपये तक पहुंच गई है। पिछले तीन महीनों में कुल 1,303 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। होटल व्यवसायी मलय वर्मा, कमल केसरवानी और रेस्टोरेंट व्यवसायी नीरज केसरवानी ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि इससे उनके संचालन की लागत बढ़ गई है। शादियों और अन्य आयोजनों को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है। कई आयोजनों में व्यवधान आने की आशंका है।



छोटे सिलिंडरों पर असर

व्यावसायिक सिलिंडरों के साथ ही, 5 किलोग्राम वाले छोटे सिलिंडरों की कीमत भी बढ़ी है। इसमें 261 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे अब इसकी कीमत 810.50 रुपये हो गई है। यह सिलिंडर अक्सर गरीब परिवारों और शहर में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं उपयोग करते हैं। छात्र रोहित सिंह और अरुण सिंह के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों से आए छात्रों के लिए यह आवश्यक है। बढ़ी हुई कीमत से उनकी पढ़ाई और जीवन यापन प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें