चित्रकूट। मनरेगा के कार्यों में फर्जी भुगतान कराने का आरोप लगाते हुए पहरा गांव के ग्रामीणों ने मुख्यविकास अधिकारी को पत्र सौंपा। जिसमें बताया कि गांव के रोजगार सेवक मनरेगा श्रमिकों का भुगतान गलत तरीके से कर रहा है। इस मामले में जांच कर कार्रवई की जाए। शुक्रवार को ग्राम पंचायत मकरी पहरा गांव के मनरेगा में कार्य करने वाले मजदूरों ने मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
इसके बाद मुख्य विकास अध्ािकारी के कार्यालय में ज्ञापन दिया। जिसमें कहा कि मनरेगा की मजदूरी रोजगार सेवक गलत तरीके से करा रहा है। इस मामले की जानकारी कई बार अधिकारियों को दी गई फर्जी तरीके से प्रधान के हस्ताक्षर मास्टर रोल में कराए जा रहे हैं। इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर राम किशोर, बृजेश सिंह, विजय कुमार, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।