फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रानीपुर टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया चार साल का तेंदुआ

Sat, 11 Apr 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 10 सीकेटीपी-26-टाइगर रिजर्व में पिकअप से बाहर निकलता तेंदुआ। संवाद - फोटो : बहराइच में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
विज्ञापन
चित्रकूट। रानीपुर टाइगर रिजर्व में वन विभाग ने एक तेंदुए को सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। करीब चार साल उम्र और लगभग 180 सेमी लंबा यह तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ बताया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुआ पहले मानिकपुर क्षेत्र की धामपुर रेंज में लगाए गए पिंजरे में फंस गया था। सूचना मिलने पर विभाग की टीम ने उसे सावधानीपूर्वक रेस्क्यू किया और बाद में रानीपुर टाइगर रिजर्व लाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन



मानिकपुर प्रथम रेंज में रेंजर सुशील कुमार श्रीवास्तव के साथ उनकी टीम ने इस सफल कार्य को किया। इसमें डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह की भी मौजूदगी रही। तेंदुए को छोड़ते समय वन विभाग की टीम पूरी तरह सतर्क रही। इससे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें