फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गेहूं के खेत में आग लगने से चार बीघा फसल जली

Sat, 28 Mar 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो-27सीकेटीपी 09 किहुनिया गांव में खेत में आग से जली गेहूं फसल। संवाद
विज्ञापन
मानिकपुर। किहुनिया गांव में शुक्रवार दोपहर को एक किसान के गेहूं के खेत में आग लग गई। लपटों से करीब चार बीघा फसल जल गई। इस घटना से किसान सदमे में हैं और उसे भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन




शीतल पुरवा निवासी दरबारी लाल द्विवेदी ने बताया कि उनके खेत में कटी पड़ी गेहूं की फसल में दोपहर करीब बारह बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाया। उन्होंने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बगल के खेतों में फैलने से रोका। इस प्रयास से बड़ा नुकसान टल गया।
पीड़ित किसान ने इस घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी है। उपजिलाधिकारी मोहम्मद जसीम ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना मिल गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि लेखपाल को भेजकर जल्द ही सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें