फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कार की टक्कर से ढोलक मास्टर की मौत

Sat, 28 Mar 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी के मंदाकिनी नदी के टाठी घाट में बृहस्पतिवार को एक ढोलक मास्टर की कार की टक्कर से मौत हो गई। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




रामबाबू ने बताया कि वह सदर कोतवाली क्षेत्र के मैनहाई गांव निवासी ढोलक मास्टर धनपत (65) व छोटू, लखन पांडेय, प्रेम पटेल समेत नौ लोगों के साथ बृहस्पतिवार को टाठी घाट स्थित राघवदास के आश्रम गए थे। वहां कुछ देर रामनाम जपने के बाद सभी ने खाना खाया और आराम करने लगे। शाम करीब चार बजे धनपत साइकिल से जंगल की ओर चले गए। रास्ते में कार ने धनपत को टक्कर मार दी। जिससे वो घायल हो गए।



बताते हैं कि हादसे के बाद घायल धनपत साइकिल को वहीं पर छोड़ दिया और वहां से पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल पर आ गए। उनके सिर से खून बह रहा था। घायल धनपत ने बताया कि कार ने टक्कर मार दी है। इससे घायल हो गया है। जिस पर घायल साथी धनपत को बाइक से लेकर रामघाट के पास निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां नाजुक हालत देख डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन




हालांकि जिला अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि परिजनों ने अज्ञात कार की टक्कर से मौत की जानकारी दी है। कार के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें