फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: कामदगिरि मंदिर के गेट का जीर्णोद्धार शुरू

Sun, 03 Oct 2021 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में कामदनाथ के प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार होने के बाद भव्य प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है। शनिवार को कामतानाथ प्राचीन मंदिर के महंत सत्य प्रकाश दास महाराज द्वारा विधि विधान के साथ पूजन के बाद प्रवेश द्वार का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन


शनिवार को शिलान्यास कार्यक्रम में भूमि पूजन के बाद महंत ने कहा कि चित्रकूट विश्व का पौराणिक तीर्थ है।भगवान श्रीराम के वरदान से ही चित्रकूट गिरि को कामदगिरि मनोकामना पूरक होने का वरदान मिला था।

मुरैना भक्त मंडल के श्याम अग्रवाल द्वारा भगवान कामदनाथ के प्राचीन मुखार बिंद का जीर्णोद्धार कराने के बाद अब मंदिर का भव्य प्रवेश द्वार बनवाया जा रहा है।जिससे मंदिर में और भव्यता जायेगी। साथ ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें