खोही(चित्रकूट)। महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय के छात्रों ने मध्य प्रदेश में कृषि विभाग की नौकरियों की भर्ती के लिए हुई परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है। छात्रों ने अनोखे अंदाज में सब्जी के ठेले लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि यह घोटाला भी व्यापम घोटाला से कम नहीं है। इसलिए इस घोटाले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
विश्वविद्यालय के 24 से अधिक छात्र ओमराज तिवारी, संतोष सिंह, मृदुल तिवारी, संदीप शुक्ला, राजेश वर्मा, अश्वनी कुमार, धीरेंद्र कुमार, पीएस तिवारी, संजय, राजेंद्र शर्मा आदि ने महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय गेट के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसी बीच छात्रों ने सब्जी के ठेले लगाकर मध्यप्रदेश सरकार पर कृषि विभाग की भर्तियों में घोर अनियमितता करने का आरोप लगाकर नारेबाजी की। छात्रों ने कहा कि कृषि विभाग की नौकरी की परीक्षा में धांधली हुई है। यह भर्ती घोटाला भी व्यापम घोटाले से कम नहीं है। यह धांधली का ही असर है जो प्रतिभाशाली छात्रों का चयन नहीं हो सका है। लगभग दो घंटे तक प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि इसकी परीक्षा रद कर नई भर्ती कराने की मांग की है।
--------------------
फोटो नंबर- 22
गुरु पर विश्वास करें
चित्रकूट। स्वामी कृष्णानंद ने सोमवार को प्रवचन में कहा कि हमें जीवन में सफल होना है तो सत्यम शिवम सुंदरम के मूल तत्व को जीवन में धारण करना होगा। गुरु और ईश्वर में कौन बड़ा है के सवाल पर कहा की अगर गुुरु कृपा है तो गोविंद मिल जाते है। इसलिए गुरु की कृपा सबसे बड़ी है। चित्रकूट के प्रमोद वन मंदाकिनी रिसार्ट पर चल रहे प्रवचन के अंतिम दिन सोमवार को उन्होंने कहा कि गुरु पर अपना संपूर्ण विश्वास रख कर ही जीवन को बना सकते हैं। इस मौके पर सुनील कुमार, आचार्य जनेश्वर ,मंगल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
---------------------------------------------------
कैंप लगाकर की वसूली
चित्रकूट। बिजली विभाग एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत दुबारी गांव में कैंप लगाया गया। कैंप में एक लाख रुपये की वसूली की गई। जिसमें ओटीएस के बीस बिल संशोधन किए गए। इस मौके पर उप खंड अधिकारी रामेश कुमार, अपर अभियंता महेश कुमार, मनदीप सिंह, नोडल अनिल कुमार, मइयादीन आदि मौजूद रहे। (संवाद)
--------------------------