फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दरोगा व दो सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यालय के हाईवे पर ट्रैफिक चौराहे के पास भाजपा सरकार का पुतला फूंकने के मामले में सिर्फ सपाइयों पर ही गाज नहीं गिरी है बल्कि पुलिस विभाग पर भी कार्रवाई हुई है। चित्रकूटधाम मंडल के आईजी के. सत्यनारायण ने दो दरोगा व दो सिपाहियों को भी निलंबित किया है। बताते चलें कि 16 मार्च को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ मुरादाबाद में रिपोर्ट दर्ज होने का विरोध मुख्यालय में किया था। सपाइयों ने ट्रैफिक चौराहे पर सीएम योगी का पुतला फूंका था। आरोप था कि अमर्यादित तरीके से पुतला फूंका गया था। इस मामले में सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव समेत 12 सपाई जेल में हैं। उधर, पुलिस विभाग ने भी इस मामले में विभागीय लापरवाही पर कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि कोतवाली के दरोगा दिनेश पांडेय, एलआईयू के दरोगा प्रभाकर शुक्ला, कोतवाली के सिपाही अरुण कुमार व यातायात विभाग के सिपाही रवींद्र कुमार को निलंबित किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन

------------------------------------------
सभी मृतकों का बिसरा सुरक्षित, जांच के लिए लैब भेजा
चित्रकूट। राजापुर के खोपा गांव में जहरीली शराब पीने से मृत चार लोगों की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। सभी का बिसरा सुरक्षित रखा गया है। मंगलवार को जांच के लिए बिसरा लखनऊ लैब भेजा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

-----------------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें