फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग पर पूर्व प्रधान की हत्या

विज्ञापन
फोटो- 3- घटना की जानकारी देते पूर्व प्रधान के परिजन ।संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। परिक्रमा मार्ग पर पूर्व प्रधान की लाठी-डंडे और सरिया से पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने दो नामजद और सात अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। चेतावनी दी है कि 24 घंटे के अंदर आरोपी न पकड़े गए तो शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। बवाल की आशंका पर पुलिस बल पोस्टमार्टम हाउस से लेकर मृतक के घर के पास तैनात रहा।
विज्ञापन

सदर ब्लाक के चितरागोकुलपुर गांव के पूर्व प्रधान अच्छेलाल कोटार्य (52) शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे कामदगिरी की परिक्रमा करते बरहा हनुमान मंदिर के पास पहुंचे। कि पंचायत भवन के आगे डंडा-लाठी और सरिया लेकर नौ लोगों ने पीछे से उन पर हमला कर दिया। सिर व गर्दन पर कई वार होने से पूर्व प्रधान मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पडे़। परिक्रमा कर रहे अन्य लोग बचाने के लिए आगे बढ़े तो आरोपी हवा में सरिया व डंडे लहराते हुए भाग निकले।
सूचना पर पूर्व प्रधान का भाई रामकरण व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। लहूलुहान पूर्व प्रधान को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। सतना ले जाते समय मझगवां के पास मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे। जानकारी होने पर सदर विधायक अनिल प्रधान, बसपा नेता मीरा भारती, भाजपा नेता सुरेश अनुरागी व सपा नेता जागेश्वर यादव पूर्व प्रधान के घर पहुंचे। इसी बीच पुलिस टीम भी पहुंची और शव का पंचनामा करने लगी।
विज्ञापन

इसे लेकर परिजनों ने आक्रोश जताया और पहले हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। तनाव की स्थिति बनने पर कोतवाली, सीतापुर और शिवरामपुर चौकी की पुलिस टीम पहुंची। भाई की तहरीर पर चितरा गांव निवासी श्यामसुंदर पटेल व विनोद पटेल और सात अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। हत्या की वजह भूमि विवाद ही बताया जा रहा है।

फोटो- 4- पूर्व प्रधान अच्छेलाल- फाइल फोटो- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें