चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विदुषी मेहा ने शुक्त्रस्वार को राजकीय संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया । जिसमें संस्था प्रभारी वीर सिंह निरीक्षण के समय मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि संस्था का नवीन भवन ग्राम गढ़वा कर्वी में निर्माणाधीन है। सचिव ने कोविड नियमों का पालन कराए जाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय बच्चे ऑनलाइन क्लास करते हुए पाए गए। उन्हें समय का सदुपयोग कर जीवन में कुछ करने के लिए प्रेरित किया गया। बाल अपचारियों को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे में भी बताया गया कि 18 वर्ष तक की आयु के बच्चे जिन्होंने कोविड-19 संक्त्रस्मण के कारण अपने माता-पिता, माता-पिता में से किसी एक कमाऊ व्यक्ति अथवा माता-पिता के न होने की स्थिति में संरक्षक को खोया है, वह उत्तर प्रदेश शासन से प्रतिमाह प्रति बच्चा 4000 रुपये सहायता राशि प्राप्त करने के अधिकारी हैं। बच्चों ने बताया की खाने में दाल, रोटी, सब्जी, चावल व अचार दिया गया।