फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत का कारोबार: चित्रकूट में जहरीली शराब पीने से पांच की मौत, एसडीएम, सीओ व जिला आबकारी अधिकारी निलंबित

Mon, 22 Mar 2021 09:36 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
चित्रकूट: जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र के खोपा गांव में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसडीएम राहुल कश्यप विश्वकर्मा, सीओ रामप्रकाश व जिला आबकारी अधिकारी चतर सेन को भी निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

 
इसके अलावा घटना के संबंध में लापरवाही को देखते हुए बृजेश पांडे (उपनिरीक्षक), हल्का प्रभारी, बीट कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह व संबंधित लेखपाल राजेश सिंह को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही ग्राम चौकीदार सुनील कुमार की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं।

बताते चलें कि जहरीली शराब पीने से अभी पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का उपचार किया जा रहा है। इसके साथ ही राजापुर थाना क्षेत्र के देशी शराब के अनुज्ञापी रामप्रकाश यादव की दुकान को सीज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। खोपा गावं के त्रिलोक सिंह की परचून की दुकान को भी सीज कर दुकानदार को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें