फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में जहरीली शराब पीने से हुई मृत्यु की घटना पर मुख्यमंत्री का कड़ा कदम, कई अधिकारी निलंबित

Mon, 22 Mar 2021 12:08 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

  • एस डी एम, सीओ व जिला आबकारी अधिकारी निलंबित।
  • हल्का प्रभारी, बीट कांस्टेबल व लेखपाल भी निलंबित।
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट जिले के थाना राजापुर स्थित ग्राम खोपा में जहरीली शराब पीने से  हुई मृत्यु की घटना को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी,राजापुर, श्री राहुल कश्यप विश्वकर्मा, क्षेत्राधिकारी, राजापुर, श्री रामप्रकाश  व जिला आबकारी अधिकारी, श्री चतर सेन  चित्रकूट को पर्यवेक्षणीय दायित्वों के निर्वहन के अभाव में तात्कालिक प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन

             
इसके अलावा घटना के संबंध में लापरवाही को देखते हुए श्री बृजेश पांडे (उपनिरीक्षक) हल्का प्रभारी तथा बीट कांस्टेबल, राजापुर, श्री भूपेन्द्र सिंह व संबंधित लेखपाल, श्री राजेश सिंह को भी तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है, साथ ही ग्राम चौकीदार खोपा, सुनील कुमार  की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं। 
           
इसके साथ ही इस क्षेत्र के देशी शराब के अनुज्ञापी रामप्रकाश यादव की दुकान को सीज कर उन्हे हिरासत में ले लिया गया है तथा गावं  के त्रिलोक सिंह की परचून की दुकान को भी सीज कर दुकानदार को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें