फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में पांच अधिकारी गैरहाजिर,दो अन्य को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नीति आयोग के सूचकांकों की मासिक प्रगति समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई, निर्माण खंड, लघु सिंचाई, डीसी मनरेगा, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी के उपस्थित न होने पर जवाब तलब करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य शिक्षा वन कृषि उद्यान बैंक पशु पालन, पंचायती राज दुग्ध बाल विकास इंटरनेट सेवाएं आदि विभागीय बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद की रैंकिंग किसी भी दशा में कम नहीं होना चाहिए। जिन विभागों की प्रगति ठीक नहीं है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय किया जाए और नीचे स्तर पर समीक्षा करें।
विज्ञापन

जन कल्याणकारी योजनाओं के मेगा कैंप पंचायत स्तर पर लगाए जाएं ताकि विभागीय बिंदुओं की प्रगति ठीक हो सके। जिला योजना से संबंधित बैठक में डीएम ने सभी विभागों के लक्ष्य की समीक्षा की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार, प्रभागीय वन अधिकारी कैलाश प्रकाश, उप निदेशक कृषि टीपी शाही, जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे, जिला उद्यान अधिकारी रमेश कुमार पाठक, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर केपी यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह, अर्थ एवं संख्या अधिकारी राजेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी तथा पिरामल संस्था के लोग मौजूद रहे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार, प्रभागीय वन अधिकारी कैलाश प्रकाश, उप निदेशक कृषि टीपी शाही, जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे, जिला उद्यान अधिकारी रमेश कुमार पाठक, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर केपी यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह, अर्थ एवं संख्या अधिकारी राजेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी तथा पिरामल संस्था के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें