फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल रोकने के लिए बने पांच सचल दल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में इस बार पूरी तरह से नकल रोकने के लिए खासे इंतजाम किए गए हैं। मनपसंद केंद्रों में ड्यूटी लगवाने वाले शिक्षक इस बार ऑनलाइन व्यवस्था होने से परेशान हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन डाटा फीड होने के कारण अब उन्हें खुद ही नहीं पता कि उनकी ड्यूटी कहां पर लगेगी। इस बार पांच सचल दल बनाए गए हैं, जबकि हर बार तीन ही सचल दल बनाए जाते रहे हैं।
परीक्षा में ड्यूटी लगाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की सूची बोर्ड को भेज दी है। शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए बनाए गए सचल दल में डीआईओएस, बीएसए, डायट प्राचार्य, लेखाधिकारी, माध्यमिक व नगर शिक्षाधिकारी बेसिक के नेतृृत्व में सचल दल गठित है।
विज्ञापन

प्रत्येक सचल दल में एक से अधिक महिला शिक्षकों को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा बेसिक शिक्षा ने लगभग एक हजार शिक्षकों की सूची बोर्ड को उपलब्ध कराई है। अभी किसी को यह पता नहीं है कि उनकी ड्यूटी कहां लगेगी।
इनकी ड्यूटी बोर्ड के स्तर से लगाई जानी है। खास बात है कि अभी तक शिक्षक अपने मनमाफिक केंद्रों में ही ड्यूटी लगवाते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है।
डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां तेजी से की जा रही है। मानक के आधार पर व्यवस्था की गई है। बनाए गए कंट्रोल रूम में कर्मचारी व्यवस्थाएं देख रहे हैं।
जिसमें देखा जा रहा है कि कक्षाओं में लगे सीसीटीवी कैमरों की क्षमता कहां तक ठीक है। परीक्षा के दौरान वायस रिकार्डिंग के साथ ही तस्वीर साफ आ पाएगी कि नहीं। इसके साथ ही कक्षाओं में उपलब्ध फर्नीचर की व्यवस्था भी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें