फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बोलेरो और कार की भिड़ंत में पांच घायल

Tue, 14 Apr 2026 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो- 13सीकेटीपी 08 हरिहरपुर नर्सरी के पास टकराई कार व बोलेरो व देखते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र में बोलेरो और कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी शिवरामपुर में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दुर्घटना दोपहर करीब 12 बजे हरिहरपुर नर्सरी के पास मड़फा सड़क पर हुई। कार मड़फा मंदिर की ओर से भरतकूप की ओर आ रही थी, तभी सामने से आ रही बोलेरो से टकरा गई। हादसे में कार सवार कानपुर जिले के पुरईहार निवासी आदर्श सिंह (35) और नरवल के अभिषेक त्रिपाठी (32) और बोलेरो में मध्य प्रदेश के सतना जिले के नरदहा निवासी सुमित कुमार (15), शिव शंकर (45) और छोटू (36) घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को निकलवाकर सीएचसी शिवरामपुर भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। जहां से सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें