फोटो- 14- सामूहिक निकाह कार्यक्रम में दूल्हों को आशीष देते संत व मौलवी के साथ समाजसेवी
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। गुलशन-ए-रजा-ए-मुस्तफा कमेटी द्वारा जामा मस्जिद ग्राउंड कर्वी में आयोजित सामूहिक निकाह में कौमी एकता का शानदार नजारा रहा। साधु-संतों और विभन्न दलों के नेताओं ने सामूहिक निकाह में शिरकत की। कमेटी के अध्यक्ष हाजी रज्जन अली के साथ बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने संतों का स्वागत किया। इस दौरान पांच जोड़ों का सामूहिक निकाह मुश्ती सलाहुद्दीन ने कराया। कमेटी के सभी पदाधिकारी व्यवस्थाओं में जुटे रहे और बाद में सभी ने लजीज पकवानों का भी आनंद लिया।
सामूहिक निकाह में भरत मंदिर के महंत दिव्यजीवन दास, कामदगिरि प्रमुख द्वार के अधिकारी संत मदनदास महाराज, मत्तगजेन्द्र नाथ मंदिर के पुजारी विपिन बिहारी ने शिरकत की। मुश्ती सलाहुद्दीन और कामदगिरि प्रमुख द्वार के संत मदन दास ने आशीर्वचन दिए। इस मौके पर गुलशन-ए-रजा-ए-मुस्तफा कमेंटी के अफसर उल्ला हाजी अख्तर खान, मुश्ताक अहमद, पप्पू खान, मो. गुलाब खां के अलावा नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव, पूर्व विधायक चंद्रभान सिंह पटेल, बसपा जिलाध्यक्ष रामलखन निषाद, सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव, व्यापार मंडल के नेता पंकज अग्रवाल, अफजल अली, अख्तर खान, पवन पटेल समेत विभिन्न दलों के नेताओं आदि मौजूद रहे।