फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ही दिन गेहूं क्रय केंद्रों के नहीं खुले ताले

Fri, 01 Apr 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
बंद पड़ा मुख्यालय का गेंहू खरीद केंद्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक अप्रैल से गेहूं खरीद के आदेश पहले ही दिन हवाहवाई साबित हुए। जिले में बनाए गए तीस क्रय केंद्रों में से ज्यादातर का पहले ही दिन ताला नहीं खुला। सूखे की विभीषिका झेल रहे जिले के खेतों में उत्पादन तो छोड़िए 50 प्रतिशत से अधिक खेतों में जोताई व बुआई भी नहीं हो पाई।
विज्ञापन


ऐसे में कृषि उत्पादन भी बेहद कम रहा। नदी, ट्यूबवेल और तराई वाले क्षेत्रों में गेहूं का जो भी उत्पादन हुआ, वह भी कम है। इस बार प्रशासन ने जिले में 30 खरीद केंद्र खोले हैं। पहले दिन तो इन केंद्रों में ताला ही लगा रहा, ऐसे में संभावना है कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी लक्ष्य पूरा नहीं होगा। सरकार ने गेहूं खरीद का दाम तो बढ़ाया है लेकिन पैदावार न होने के कारण गेहूं खरीद सुस्त रह सकती है।

 प्रभारी मार्केटिंग इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि इस बार जिले में 24 पीसीएफ, एक भारतीय खाद्य निगम, दो यूपी स्टेट एग्रो और तीन विपणन शाखा के खरीद केंद्र खोले गए। इस बार 75 रुपये बढ़ाकर खरीद मूल्य 1525 रुपये प्रति कुंटल किया गया है। पिछले वर्ष की खरीद का लक्ष्य एक लाख 45 हजार कुंटल था जिसमें 20 हजार 746 कुंटल ही खरीद हुई थी। इस बार भी सूखे को देखते हुए लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद कम है। फिलहाल अभी लक्ष्य निर्धारित नहीं हुआ है। पहले दिन केंद्र न खुलने के सवाल पर कहा कि ज्यादातर गोदाम प्रभारी बैंक में खाता खुलवाने में व्यस्त थे। जल्द ही सभी केंद्र खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें