फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी को लेकर दो पक्षों में फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। थाना क्षेत्र के हन्ना विनैका गांव में रविवार को चोरी को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को पकड़ा है।
विज्ञापन

मऊ थाना क्षेत्र के हन्ना विनैका गांव के निवासियों ने बताया कि तीन दिन पूर्व गांव के एक घर में लाखों की चोरी हुई थी। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने गांव के ही एक पक्ष पर चोरी का आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर रविवार देर शाम को दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ और दोनों पक्षों की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई।
गांव के राके श शुक्ला ने बताया कि गांव के साधूशरण अपनी लाइसेंसी राइफल लेकर गांव के गोरेलाल व शांतदेव को लेकर उनके दरवाजे पर आया और गाली गलौज कर चार हवाई फायर झोंके।
विज्ञापन

वहीं साधूशरण ने आरोप लगाया कि राकेश शुक्ला एक अज्ञात के साथ उसके दरवाजे पर आया तमंचे से तीन फायर किए और गाली गलौज कर भाग गया। थाना प्रभारी गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर गई थी और दोनों पक्षों के तीन लोगों को पकड़ा है। अन्य की तलाश की जा रही है। दोनों पक्ष से चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें