फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखे राशन का सही तरह से कराएं वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम शेषमणि पांडेय ने जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास मनोज कुमार को निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्रों में सूखे राशन का सही तरह से वितरण कराया जाए। लाभार्थियों को देने के लिए देशी घी व दूध की जो आपूर्ति की गई है उसको भी समय से वितरित कराएं।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों में चिह्नित कुपोषित बच्चों को दुधारू गोवंश दिए जाने की प्रगति पर कहा कि मानिकपुर में कार्यक्रम कराया जाए। डीएम शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक हुई।
बैठक में डीएम ने सीवीओ केपी यादव से कहा कि जिन परिवारों को गोवंश दिए गए हैं उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। अगली बार जब गोवंश बच्चा दे तो अच्छी किस्म की ब्रीडिंग कराई जाए ताकि गोवंश अच्छी नस्ल का बच्चा दे। सहभागिता योजना को भी बढ़ाया जाए और समय से इन लाभार्थियों को भरण-पोषण की धनराशि का भी भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन

सीएमओ विनोद कुमार से कहा कि जिन बिंदुओं पर प्रगति नहीं हुई है उसमें प्रगति कराई जाए। यह भी कहा कि जिन गांवों में आशा बहू न हों वहां पर भर्ती करें और जो आशा बहू ठीक से कार्य न कर रही हो तो उनको तत्काल हटाकर दूसरी नियुक्ति की जाए।
जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार पांडेय को निर्देश दिए कि सभी पंचायत भवनों को क्रियाशील कर वहां पर सचिव, लेखपाल सहित ग्राम स्तरीय कर्मचारियों को बैठने की तिथि व समय निश्चित किया जाए। जन सुविधा केंद्र भी खोले जाएं, ताकि गांव के लोगों को इसका लाभ मिल सके। बैठक में सीडीओ अमित आसेरी, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. रमेश पाठक व जिला पूर्ति अधिकारी धुवराज यादव सहित पिरामल संस्था और यूनिसेफ के लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें