फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो संविदाकर्मियों को निकाला तो आडियो वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट में राजापुर विद्युत विभाग पावर हाउस से संबद्ध बोड़ीपोखरी उपकेंद्र में काम करने वाले दो संविदा कर्मियों को हटा दिया गया। उनकी जगह पर चहेतों को रख लिया गया। इसके एवज में मोटी रकम लेने का आरोप भी लगाया गया है। इसका ऑडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

उप्र बिजली कर्मचारी संघ के खंडीय कमेटी राजापुर के अध्यक्ष वकीलराम ने अधिशाषी अभियंता को लिखे पत्र में बताया कि नौ साल से काम कर रहे पुष्पेंद्र द्विवेदी व संदीप पटेल को बेवजह जेई करन सिंह ने निकाल दिया है। इनकी जगह अपने दो प्रिय लोगों को रख लिया है। इन दोनों को काम पर न लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
इस समय लॉकडाउन के चलते विभाग से हटाना भी अनुचित है। पुष्पेंद्र व संदीप ने आरोप लगाया कि मोटी रकम लेकर जेई ने दूसरों को रखा है। इसका ऑडियो व वीडियो रिकार्डिंग होने का दावा किया है। इस मामले में जेई करन सिंह ने कहा कि पुष्पेंद्र व संदीप को काम में लापरवाही करने पर हटाया गया था लेकिन बाद में रख लिया गया है। किसी से रुपये नहीं लिए गए हैं। रुपये लेने देने व काम से हटाने की बात का ऑडियो वीडियो होने के मामले में कहा कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें