जिले की सीमा से सटे बरौंधा मप्र थाना अंतर्गत कठवरिया गांव के पास एक ट्रक बृहस्पतिवार की सुबह अनियंत्रित होकर 40 फीट गहरी खाई में गिर गया। चालक व परिचालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पहुंचकर ट्रक में दबे चालक व परिचालक के शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जिले के मानिकपुर क्षेत्र से मप्र की सीमा से सटे बरौंधा थानाक्षेत्र के कठवरिया गांव के पास सड़क के मोड़ पर ट्रक चालक का नियंत्रण खो बैठा। जिससे ट्रक खाई में गिर गया। जिससे ट्रक चालक सोहवाल जिला सतना निवासी संतोष सेंगर व परिचालक कोटरा सतना निवासी राम नारायण निवासी की मौके पर मौत हो गई। ट्रक में दोनो के शव फंसे थे। जिनको पुलिस ने निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक में सीमेंट लदी हुई थी।