फोटो 14 सीकेटीपी-24- रैली को हरी झंडी दिखाते एसपी व अन्य । संवाद
चित्रकूट। पुलिस लाइन में मंगलवार को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया गया। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने अग्निकांडों में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर हुए अग्निकांड में 66 कर्मी शहीद हुए थे। उन्हीं की स्मृति में प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को यह दिवस मनाया जाता है। इसी दिन से अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत भी होती है। इस वर्ष की थीम ''सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज'' है।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर में अग्नि सुरक्षा उपायों की जानकारी देगी। अग्निशमन सेवा सप्ताह मंगलवार से आगामी सोमवार तक चलेगा। इसमें रैलियाँ, प्रशिक्षण और जनजागरूकता अभियान शामिल होंगे।