फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: शार्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। कस्बे के सर्राफा बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे दुकान में रखे कपड़े जल गए। दुकान घर में ही दुकान होने से मालिक सहित परिवार के लोग दुकान के ऊपर बनी पहली मंजिल पर सो रहे थे। पीछे के रास्ते से निकलकर लोगों ने जान बचाई।
विज्ञापन

कस्बा निवासी संजय अग्रहरि की दुकान में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। व्यापारी ने उसके घर में ही दुकान बनी है। बुधवार की रात 11 बजे दुकान बंद कर दूसरे मंजिल पर परिवार सहित सो गए। बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से धीरे-धीरे कपड़े जल गए। जब धुआं होने लगा तो जानकारी हुई। घर से बाहर निकाले के लिए सामने से कोई रास्ता नहीं था।
जान बचाने के लिए पीछे के रास्ते से निकलना पड़ा। पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। शटर का ताला किसी तरह से तोड़ा गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू किया। करीब दस लाख के कपड़े जल गए। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम प्रमोद झा के निर्देश पर नायब तहसीलदार राजीव कुमार दुबे व लेखपाल प्रदीप तिवरी ने हुए नुकसान का आंकलन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा व राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष शंकर दयाल जायसवाल पहुंचकर पीड़ित व्यापारी से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें