मानिकपुर। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के ऐचवारा ग्राम पंचायत के बौना पुरवा में खेमचंद्र यादव पुत्र सुखलाल के घर में अचानक आग लगने से घर समेत गृहस्थी जल गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
बृहस्पतिवार की सुबह बौनापुरवा निवासी खेमचंद्र ने बताया कि जब वह सब परिजन सो रहे थे अचानक सुबह देखा तो घर के एक हिस्से में आग लगी थी। आनन-फानन में पूरा परिवार चिल्लाते हुए बाहर की ओर भागा। आसपास के ग्रामीण भी एकत्र हो गए।
आग लगने का कारण किसी को नहीं पता चल पाया। कुछ ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड़ को सूचना दी लेकिन उसके आने में देरी होते देख ग्रामीणों ने ही आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। लगभग एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया।