फोटो-7- मारपीट की घटना की जानकारी देते परिजन
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। राजापुर थाना अंतर्गत देवारी गांव के एक परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि गांव के एक जनप्रतिनिधि व उसके परिवारी जनों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की है। फर्जी मामले में एक सदस्य को जेल भी भिजवा दिया है। बृहस्पतिवार पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में पीड़ित परिजनों ने आरोपी परिवार के सदस्यों पर उचित कार्रवाई कराने व उनके परिवार के सदस्य पर लगे झूठे मुकदमे को खत्म कराने की मांग की है।
देवारी गांव निवासी रामनरेश पुत्र तेजवा, मखनिया देवी पत्नी रामनरेश, रमाशंकर पुत्र देवनाथ, रामसूरत पुत्र तेजवा, शिवनाथ पुत्र तेजवा ने एसपी को दिए पत्र में आरोप लगाया कि 16 अप्रैल को गांव का एक जनप्रतिनिधि उसके परिवार के सदस्य व गांव के कुछ युवक उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया था। आरोप लगाया कि थाना पुलिस ने उनकी ओर से इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की । बल्कि उल्टे उनके ही परिवार के शिवचरन पुत्र रामनरेश के खिलाफ मामला दर्ज कर चालान कर दिया गया। संवाद