फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: टाइगर रिजर्व के जंगलों में लगी आग, 12 घंटे बाद काबू में आई

विज्ञापन
रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र के जंगल में लगी आग-  - फोटो : रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र के जंगल में लगी आग-
विज्ञापन
चित्रकूट-मानिकपुर। गर्मी की शुरुआत होते ही रानीपुर टाइगर इलाके के जंगलों में आग लगने की घटनाएं शुरु हो गईं हैं। चमरौहा गांव के पास स्थित पाथर व चिरोल के जंगल में रविवार की रात नौ बजे को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। रानीपुर टाइगर रिजर्व के उप निदेशक प्रत्यूष कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे तक आग पर नियंत्रण कर लिया गया है।
विज्ञापन

रानीपुर के जंगल के साथ ही एमपी क्षेत्र के धारकुंडी के जंगल में भी आग लगी। वन कर्मी आग को बुझाने के प्रयास में जुटे रहे। जंगल के आसपास सैकड़ों गांव भी बसे हुए हैं। चमरौहा गांव के सोहन काेल, रामलाल ने बताया कि जंगल में रविवार की देर शाम से आग की लपटें दूर से दिखाई देती रहीं। धुआं भी उठता रहा। वन विभाग के कर्मी आग को बुझाने में जुटे रहे। वहीं एमपी क्षेत्र के धारकुंडी के जंगल में भी आग लगी रही।
इनसेेेट
जंगलों के बीच एक सैकड़ा से अधिक गांव बसे
चित्रकूट। रानीपुर टाइगर रिजर्व के जंगल के पास रानीपुर, गिदुरहा, रामपुर, कल्याण्गढ़, टिकरिया, मारकुंडी, ऊचाडीह, बगदरी, अमचुर नेरूआ, बहिलपुरवा, सेमरदहा, चंद्रामारा आदि सैकड़ों गांव पड़ते हैं। यह गांव घनघोर जंगल के बीच बसे हुए हैं। ग्रामीणों ने जंगलों में जलती बीड़ी फेंकने के साथ खेतों के झाड़-झंकार में आग लगा देते हैं। यह आग धीरे -धीरे कर जंगल में फैल जाती है। जिससे जंगल में आग लग जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें