फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र समेत मप्र से सटे जंगलों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर- चित्रकूट। रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र सहित मप्र से सटे अन्य जंगलों में आग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। जंगल में पांच से अधिक स्थानों पर आग लगी हैं। मंगलवार देर शाम तक वन कर्मी आग बुझाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

धारकुंडी सीमावर्ती जंगल रानीपुर, अगहर, उल्दन, बहिपुरवा, ओहन,चुल्ही, बरगढ़ के परानु बाबा के जंगल में आग लगी हुई है। जहां पेड़-पौधे जल रहे हैं। इससे आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई देती हैं। जहां दमकल नहीं पहुंच पा रही है, वन कर्मी झाड़ियों के सहारे आग बुझा रहे हैं। चूल्ही निवासी राजू कोल ने बताया किपेड़ों में लगे पत्ते सूख कर जमीन में गिर रहे हैं। इन पर ही कुछ शरारती तत्व बीड़ी फेंक देते हैं। इससे ही आग लग जाती है।
पुलिस टीम के प्रशांत कुमार व कलचिहा निवासी विपिन पांडेय ने बताया कि गोशाला की ओर बढ़ रही आग को बुझा लिया गया है। आग सुचेता कॉलोनी बस्ती की ओर बढ़ रही है। थानाध्यक्ष बरगढ़ पंकज तिवारी, चौकी प्रभारी राधेश्याम, वन कर्मी आदित्य, मुकेश पाल आदि आग बुझाने में लगे हुए हैं। वन विभाग के मानिकपुर परिक्षेत्र के रेंजर सुशील श्रीवास्तव कहना है आग पर काबू पा लिया गया है। ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। ताकि जंगल में जलती हुई वस्तु नहीं फेंकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें