फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दरोगा पर हत्या व धमकाने व वसूली की प्राथमिकी दर्ज

Sun, 19 Jul 2026 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 19 सीकेटीपी 21 पोस्टमार्टम हाउस में धरना पर बैठे परिजन व अन्य। संवाद
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के भटरी गांव में लाइनमैन शिवशंकर शुक्ला की मौत के बाद रविवार को परिजन धरने पर बैठ गए। परिजन और ग्रामीणों ने सरधुवा थाना के एक उपनिरीक्षक अजहर जमाल पर हत्या और जबरन वसूली का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम हाउस पर पांच घंटे तक हंगामा दिया। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया। बातचीत की ऑडियो वायरल होने के बाद उपनिरीक्षक के खिलाफ राजापुर थाने में हत्या और जबरन वसूली की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मृतक शिवशंकर शुक्ला (26) सरधुवा बिजली उपकेंद्र में संविदा पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। उसके पिता राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार रात वह ड्यूटी से घर लौटा था। कुछ देर बाद वह घर से निकला और शनिवार को गांव के बाहर पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजन को शिवशंकर की एक डायरी भी मिली, जिसमें 15 अलग-अलग नंबरों से धमकी मिलने की बात लिखी थी।

परिजन ने उपनिरीक्षक अजहर जमाल पर शिवशंकर को धमकाने और जबरन वसूली करने का आरोप लगाया है। शिवशंकर की मौत के बाद उपनिरीक्षक से बातचीत की एक ऑडियो भी वायरल हुई थी। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है। इस ऑडियो के आधार पर परिजन ने उपनिरीक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया। इसके बाद भाजपा नेता जगदीश गौतम, पहाड़ी ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी, जिलाध्यक्ष हीरो मिश्रा और कांग्रेसी नेता बराती लाल पांडेय भी मौके पर पहुंचे। राष्ट्रीय हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी परिजनों का समर्थन किया। सभी ने उपनिरीक्षक अजहर जमाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। करीब पांच घंटे तक चले धरने के बाद अधिकारियों ने उपनिरीक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने तत्काल प्रभाव से उपनिरीक्षक अजहर जमाल को लाइन हाजिर कर दिया। हालांकि, परिजन इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हुए और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। मांग मानने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हो सकी। शाम करीब सात बजे दरोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


-

पिता राजेश कुमार शुक्ला की तहरीर पर राजापुर थाने में दरोगा के खिलाफ हत्या व डरा धमका कर जबरन वसूली करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ राजापुर पूरे मामले की जांच करेंगे। सर्विलांस टीम भी इस जांच में सहयोग करेगी। -पीयूष कांत राय, एएसपी

-

पैनल ने किया पोस्टमार्टम, वीडियोग्राफी भी कराई

शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल ने किया इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। इस दौरान बाहर परिजन, ग्रामीण व पुलिस बल मौजूद रहे।



दरोगा पर लगे थे आरोप

सरधुआ थाने के उपनिरीक्षक अजहर जमाल ने शिवशंकर को फोन पर धमकी दी थी। वायरल ऑडियो में उपनिरीक्षक कह रहे हैं कि उसके दिन पूरे हो गए हैं और उसे रगौली जेल भेजा जाएगा। उन्होंने गाली-गलौज भी की और कहा कि वह खुद उसे गिरफ्तार करेंगे।

-

लाइनमैन पर युवती को ले जाने का था आरोप

करीब एक साल पहले लाइनमैन शिव शंकर शुक्ला पर एक युवती को ले जाने का आरोप लगा था। हालांकि लाइनमैन के खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। इसके बाद भी दरोगा लगातार धमकी दे रहा था। परिजन के अनुसार उस दौरान दरोगा ने दो लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें