फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: प्रसव के बाद महिला की मौत, बच्ची सुरक्षित

Sun, 19 Jul 2026 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के गोडा गांव में शनिवार को प्रसव के बाद आरती (25) की मौत हो गई। बच्ची सुरक्षित है। गोडा निवासी अवधेश वर्मा ने बताया कि पत्नी आरती देवी (25) को शनिवार को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन ने आरती को सीएचसी शिवरामपुर पहुंचाया था, जहां शाम पांच बजे उसने बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के करीब तीन घंटे बाद उसे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी विनोद कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें