फोटो - 6 - मुन्ना लाल- फाइल फोटो
- फोटो : CHITRAKUTT
मानिकपुर। खेत में कीटनाशक दवा डालने के दौरान किसान की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
मानिकपुर तहसील क्षेत्र के ऐचवारा गांव के मजरा गजटा पुरवा निवासी किसान मुन्नीलाल (55) पुत्र रामसजीवन खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था। तभी अचानक उसे उलझन महसूस होने लगी।
उसने पुत्र रोशन सिंह से कहा कि घर ले चलो। पर घर जाते समय वह रास्ते में बेहोश हो गए। उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के एक पुत्र, पांच पुत्रियां, पत्नी सुमन रो-रोकर बेहाल है। मृतक के पुत्र रोशन ने बताया कि कीटनाशक दवा से कोई पिता के शरीर में प्रभाव पड़ने से मौत हुई है। इसकी जानकारी बहिलपुरवा थाने में भी दी गई है।