फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म स्टार गोविंदा ने लिया संतों से आशीर्वाद

विज्ञापन
खजुराहो फिल्म फेस्टिवल में फिल्म अभिनेता गोविंदा को आशीवार्द व स्मृति चिंह देते चित्रकूट के सा? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में धर्मनगरी चित्रकूट के संतों ने पहुंचकर फिल्म अभिनेता गोविंदा का सम्मान किया। संतों के पैर छूकर गोविंदा ने आशीर्वाद लिया। फेस्टिवल के बुंदेलखंड प्रभारी बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि जिले का एयरपोर्ट शुरू होने पर चित्रकूट में भी फिल्म फेस्टिवल कराने का विचार रखा गया है।
विज्ञापन

फिल्म फेस्टिवल से लौटे बुंदेलखंड प्रभारी ने बुधवार को बताया कि आयोजन 5 से 11 दिसंबर तक किया जा रहा है। प्रतिदिन केंद्रीय मंत्री या राज्य के मंत्रियों के अलावा मायानगरी मुंबई की फिल्मी हस्तियां मौजूद रहती हैं ।
संयोजक फिल्म अभिनेता व बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला ने चित्रकूट से संतों को भी आमंत्रित किया था। धर्मनगरी से महंत दिव्यजीवन दास के नेतृत्व में महंत रामजनम दास व मत्तगजेन्द्र नाथ मंदिर के पुजारी विपिन बिहारी महराज और कई संतों में सहभागिता की। मंच पर सुपर स्टार गोविंदा को संतों ने शाल श्रीफल देकर आशीर्वाद भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें