फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: डायट में 38 फील्ड ट्रेनर सीख रहे डिजिटल गणना

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भारत की जनगणना 2027 के दूसरे चरण में अब नागरिकों की गणना की जाएगी। इस गणना के लिए पहले फील्ड ट्रेनर तैयार किए जा रहे हैं। डायट में आयोजित प्रशिक्षण में 38 फील्ड ट्रेनर गणना की बारीकियां सीख रहे हैं। यह प्रशिक्षण 15 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल, अपर जिलाधिकारी चंद्रशेखर और डायट प्राचार्य बीके शर्मा ने दीप जलाकर किया। जनगणना निदेशालय लखनऊ के जिला प्रभारी अमित कुमार पटेल और वरिष्ठ प्रवक्ता नीलम यादव मौजूद रहीं। संदर्भदाता गीत श्रीवास्तव और साकेत बिहारी शुक्ल डिजिटल गणना का फार्मूला सिखा रहे हैं।
सीडीओ ने कहा कि जनगणना विकास की नींव है। एडीएम ने बताया कि इस बार पूरी गणना डिजिटल होगी। स्व-गणना 16 से 30 नवंबर तक, मुख्य गणना एक दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक और पुनरीक्षण 5 से 9 जनवरी तक होगा। 5 जनवरी की मध्यरात्रि को संदर्भ समय माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें