फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फसल राख

Wed, 06 May 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
 सरैंया गांव के मजरे रमतलैया में बुधवार सुबह शॉर्ट सर्किट से लगी आग से छह किसानों की अरहर की लगभग पचास बीघे फसल जलकर राख हो गई। आग से आम का पेड़ भी जल गया।
विज्ञापन


रमतलैया में एक खलिहान में लगभग पचास बीघे की अरहर रखी थी। इसमें गदाखान के राजबहादुर पुत्र रामबहोरी और उसके भाई महेश सिंह और बाबू के अलावा सरैंया के उमाशंकर पुत्र द्वारिका प्रसाद और उसके भाइयों रविशंकर, रामसजीवन पुत्र कल्लू की फसलें थीं।

बुधवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे खलिहान के ऊपर से निकले तारों में शॉर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी से फसल ने आग पकड़ ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे लेखपाल राजनारायण, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमल यादव आदि ने नुकसान का आकलन किया। फायर ब्रिगेड भी पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। किसानों का लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें