फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: छह समितियों में भेजी खाद, सुबह से लगी लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएपी खाद कि किल्लत से किसान परेशान हैं। आधे से अधिक समितियों में खाद का वितरण नहीं किया जा रहा है। सोमवार को छह समितियों में खाद भेजी गई। खाद के लिए किसानों की लंबी लाइन लगी रही। सुबह चार बजे से कई केंद्रों में किसान डीएपी के लिए लाइन लगाकर बैठ गए। कई जगह तो इन्हें डीएपी मिल गई लेकिन कुछ स्थानों पर शाम को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में रबी की फसल की बुआई किसान कर रहे हैं। जिसमें गेहूं, चना, सरसों सहित अन्य फसल की बुआई की जा रही है। गेहूं की बुआई के समय डीएपी खाद डालने का कार्य करते हैं। खाद नहीं मिलने से बुआई का कार्य पिछड़ रहा है। जिससे किसान चिंतित नजर आ रहे है। जिन समितियों में खाद आने की सूचना किसानों को मिलती है। सुबह से ही किसान खाद लेने के लिए लाइन लगा लेते हैं। मानिकपुर सहकारी समिति में सुबह चार बजे ही किसानों ने लाइन लगा लिया। शिवरामपुर इटखरी, पहाड़ी व राजापुर के केंद्रों में भी सुबह भोर से ही किसानों की लंबी लाइन लगी रही। भरतकूप क्षेत्र के घुरेटनपुर मेेंं डीएपी खाद नहीं मिलने से किसान निराश होकर लौट आए। किसान राजेश सिंह, मोहन, सुनील का कहना है कि समिति का सचिव खाद अपने चहेतों को देता है। अन्य किसान समिति का चक्कर ही लगाते रहते हैं।
विज्ञापन



.यहां करें शिकायत
समितियों में खाद की अनियमितता की शिकायत हो तो फोन कर बता सकता है। इसके लिए मोबाइल नंबर 8765473613 - 8737991456 पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें