फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार पर हमले के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

Wed, 24 Jun 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो। अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन का कवरेज करने गए पहाड़ी के पत्रकार पर जानलेवा हमला करने के आरोपी पिता-पुत्रों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। जहां पुलिस का दावा है कि इनको घर से गिरफ्तार किया गया, वहीं सूत्र बताते हैं कि दोनों बाकायदा अपने वाहन से थाने आए। पुलिस ने उन्हीं की गाड़ी से जिला चिकित्सालय ले जाकर मेडिकल कराया। मामले में दो आरोपी अब भी पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पहाड़ी निवासी पत्रकार अशोक नामदेव पर गत शनिवार सुबह कहेटा में खनन माफिया ने जानलेवा हमला किया था। वह अवैध खनन की कवरेज करने गए थे। हमलावरों ने उसका मोबाइल, कैमरा और साढ़े चार हजार रुपये भी छीन लिए थे। उसने किसी तरह भागकर जान बचाई थी। उसने रावेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, विजय सिंह और बब्बल उर्फ ज्ञानेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इनकी गिरफ्तारी को लेकर विवेचक एसआई की भूमिका को लेकर सवालिया निशान भी लगे। बुधवार सुबह पहाड़ी थाना पुलिस ने नाटकीय रूप से दो आरोपियों रावेंद्र सिंह और धीरेंद्र सिंह की गिरफ्तारी की। पहाड़ी पुलिस नेे दावा किया कि इनको घर से लाया गया है, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों ने बताया कि दोनों अपनी गाड़ी से थाने पहुंचे। दोनों को पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद कोर्ट में पेश किया और फिर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें