कलवारा बुजुर्ग निवासी किसान के बेटे ने आईआईटी की प्रवेश परीक्षा में पूरे देश में 452वीं रैंक पाकर जिले का नाम रोशन किया है। कलवारा बुजुर्ग के अरविंद कुमार के पिता अजय कुमार श्रीवास एक छोटे किसान हैं और जैसे तैसे वह अरविंद की पढ़ाई करा रहे हैं। उधर, अरविंद का कहना है कि पैसा न होने से आगे की पढ़ाई में उसको दिक्कत आ रही है। उसे जिला प्रशासन और शासन से मदद की उम्मीद है। अरविंद ने हाईस्कूल की परीक्षा सेठ मूलचंद विद्या मंदिर कर्वी और इंटर कानपुर से उत्तीर्ण किया है।