मऊ (चित्रकूट)। बरगढ़ थाना व मध्य प्रदेश की सीमा पर शनिवार को वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता व दो बेटियां घायल हो गईं। इसमें से पिता व एक बेटी की मौत हो गई। वहीं दूसरी बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मडहा निवासी शिवदयाल कोल (35) बाइक से अपनी बेटी अंशिका (6) व दीपिका (4) के साथ रक्षाबंधन पर्व पर अपनी ससुराल गांव पाटी थाना पनवार राखी बंधवाने गया था। वहां से छोटे साले की ससुराल कटैया डांडी आया था, उससे मिलने के बाद वह गांव मडहा लौट रहा था। तभी बाइक में दूसरे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बेटी के साथ वह नीचे गिर गया।
सूचना पर पुलिस शंकरगढ़ के निजी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां शिवदयाल व अंशिका को मृत घोषित कर दिया और दीपिका को रेफर कर दिया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव लेकर गांव चले गए। परिजन ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।