फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मुआवजे के लिए किसानों का जुलूस निकालकर प्रदर्शन

Tue, 28 Apr 2026 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो न- 28 सीकेटीपी 03 तहसील परिसर में झंडा के साथ प्रदर्शन करते किसान सभा के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश किसान सभा ने तहसील परिसर में झंडा के साथ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम अजय यादव को 16 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मार्च की बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान के मुआवजे की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष रुद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि गेहूं, चना और मसूर की फसलें खराब हुईं, पर मुआवजा नहीं मिला। जिलाध्यक्ष विजय कुमार ने स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिल और गैस की समस्या पर चिंता जताई। किसानों ने आपदा राहत कानून में संशोधन कर 10 फीसदी नुकसान पर मुआवजा देने की मांग की।
उन्होंने 30 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा, फसल बीमा का पूरा फायदा और आदिवासी महिलाओं को कृषि योग्य भूमि देने की भी मांग की। इस मौके पर पूनम वर्मा, राजराम, विनीत कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें