फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: फसल मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
फोटो 05 सीकेटीपी 13 सदर तहसील में प्रदर्शन करते किसान। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश किसान सभा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने धान की कीमतों में वृद्धि सहित अन्य समस्याओं के निदान के लिए शहर में जुलूस निकाला। तहसील में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष रुद्र प्रसाद मिश्रा ने कहा कि धान की उपज सहकारी समितियों में व बाजार में बेचने पर कम कीमत मिल रही है, जबकि धान की पैदावार करने में किसानों की लागत अधिक लग रही है। इसलिए धान की कीमत बढ़ाई जाए।
जिला अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि जमीनी विवादों का समय से निस्तारण नहीं किया जाता है। इससे किसान सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। कहा कि बासमती धान का न्यूनतम रेट पांच हजार रुपये किया जाए, बेमौसम बारिश से खराब हुई फसल का मुआवजा दिया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन 18 घंटे बिजली, प्रदेश की बंद चीनी मिलों को तत्काल चालू, गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति कुंतल घोषित किया जाए। इस मौके पर पूनम वर्मा, वीर बहादुर सिंह, राम प्रताप, गणेश, शिव प्रसाद, चंदेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें