फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दीपावली मेले पर दुल्हन की तरह सज रही धर्मनगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। दीपावली मेले की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। आज से दीपदान मेला शुरू होगा। इसको लेकर कर्वी से लेकर रामघाट और परिक्रमा मार्ग को चमकाया जा रहा है। नगर पालिका के साथ गांवों के सफाई कर्मी लगाकर सफाई कराई जा रही है। चौराहों को बरात घरों की तरह सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के पटेल तिराहा, धनुष चौराहा, बेड़ी पुलिया, शंख चौराहा, रामघाट, शिवरामपुर, भरतकूप सहित कई अन्य चौराहों को सजाया जा रहा है। सड़क किनारे बिजली के खंभों पर लाइटों के साथ झालरें लगाई जा रही हैं। रात में झालरों की रोशनी से पूरा शहर जगमगा रहा है।
श्रद्धालु और स्थानीय लोग इस सजावट को देखकर मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। मेले में श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के रामायण काल को दिखाने और समझाने के उद्देश्य से नौ स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। परिक्रमा मार्ग के रामायण दर्शन, सीतापुर रैन बसेरा, संग्रामपुर, रामशैया, बांदा-प्रयागराज मार्ग पर धर्मकांटा के बगल में, रानीपुर भट्ट पार्क, बांदा मार्ग पर भाई-भाई ढाबा के पास और रैन बसेरा कर्वी में स्थानीय व बाहरी कलाकारों द्वारा कार्यक्रम सुबह दस से रात आठ बजे तक प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही कामदगिरि महाआरती स्थल पर भी विशेष आयोजन होगा। शहर के अंदर बैरिकेडिंग भी की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो। सजावट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चलते धर्मनगरी में उत्सव का माहौल बन गया है।
विज्ञापन

दीपावली मेले की तैयारियां करीब-करीब पूरी हो चुकी हैं। शहर से लेकर रामघाट के सभी चौराहों को सजाया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम से श्रद्धालुओं को अलग अनुभूति मिलेगी।
विज्ञापन

- पुलकित गर्ग, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें