फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से किसान की मौत

विज्ञापन
राजबहादुर श्रीवास्तव -फाइल फोटो। - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
भरतकूप(चित्रकूट)। जिले में चार दिनों की बारिश के बाद खेत में भरे पानी को निकालते समय किसान को ठंड लग गई। यह देखते ही वहां मौजूद अन्य परिजन व दूसरे किसान उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के करारी गांव निवासी राजबहादुर श्रीवास्तव (52) पुत्र महावीर की पत्नी मंजू देवी ने बताया कि सोमवार को बारिश थमने के बाद शाम को खेत में भरे पानी को निकाल रहे थे। अधिक पानी भरा होने से बोई फसल के नष्ट होने की आशंका थी। इसी बीच अचानक हालत बिगड़ने पर खेत पर ही बेहोश होकर गिर गए। आसपास मौजूद किसानों ने देखा तो तुरंत जिला अस्पताल ले गए।
वहां डॉक्टरों ने जांच कर किसान को मृत बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के चार पुत्र, एक पुत्री है। पत्नी मंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया कि खेत पर पानी निकालने के दौरान ठंड से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें