फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: किसान की कुएं में गिरकर माैत, बेटा घायल

विज्ञापन
लाला - फोटो : परिजन
विज्ञापन
चित्रकूट/सरैंया। रैपुरा थाना क्षेत्र के अतरौली गांव में बकरी को बचाने के चक्कर में किसान कुएं में गिर गया। निकालते समय बेटा भी कुएं में गिर गया। इस हादसे में किसान की मौत हो गई। बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

अतरौली निवासी कमलेश ने बताया कि शुक्रवार की शाम उसकी बकरी घर से कुछ दूर चर रही थी। पिता लाला (57) बकरी पकड़ने गए तो वह भागते समय कुएं में गिर गई। पकड़ने गए पिता भी लडखड़ा कर कुएं में गिर गए। पिता की आवाज सुन छोटा भाई सुनील निकालने के लिए कुएं में उतरा। रस्सी के सहारे पिता को ऊपर ला रहा था। रस्सी टूट जाने से दोनों कुएं में गिर गए। ग्रामीणों के साथ कुएं में उतरकर पिता, भाई और बकरी को बाहर निकाला।
पिता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सुनील को सीएचसी में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि शनिवार को पंचनामा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें