फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: चेकडैम में डूबे दोनों किशोरों के मिले शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/शिवरामपुर। सदर कोतवाली के चकला गुरु बाबा गांव के चेकडैम में गुुरुवार को मछली पकड़ने के दौरान बहे दोनों किशोरों के शव शुक्रवार की सुबह घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर मिले। शव मिलते ही परिजन बेहाल हो गए।
विज्ञापन


राजकुमार वर्मा ने बताया कि बेटा महेश (14), दिनेश (10) और सचिन उर्फ कल्लू (15) के साथ बृहस्पतिवार को घर से करीब दो किमी दूर स्थित चेकडैम में मछली पकड़ने गया था। कुछ देर बाद बड़ा पुत्र जीतू वर्मा (17), उसका चचेरा भतीजा लवकुश उर्फ सज्जन (14) भी वहां पहुंच गए। बारिश की वजह से पानी का बहाव तेज होता गया। जीतू और लवकुश पैर फिसलने से पानी में बह गए। महेश और दिनेश भागकर घर पहुंचे और घटना की जानकारी दी।

शुक्रवार की सुबह लगभग पांच बजे पानी कम होने पर जीतू का शर्ट डूबने वाले स्थान के पास दिखाई दिया। परिजन ने खोजा तो शव मिला। करीब 50 मीटर दूर लवकुश का भी शव पानी में मिला। बताया कि जीतू के दो भाई और एक बहन रोशनी, मां लीलावती है। लवकुश के एक भाई रमाशंकर, दो बहनें रेशमा, ज्योति और मां ममता हैं। लवकुश लैना बाबा इंटर काॅलेज में कक्षा 10 में पढ़ता था और जीतू मजदूरी करता था। दोनों दोस्त भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें