मऊ (चित्रकूट)। घर में किसान ने खुद को कमरे में बंद कर फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद पहुंचे परिजनों ने जब यह देखा तो चीख पड़े।ग्रामीणों में चर्चा है कि कुछ उधारी को लेकर वह चिंतित रहता था। शायद इसी वजह से उसने खुदकुशी है।
थाना क्षेत्र के कोपा गांव निवासी सुमित्रा देवी ने बताया कि गुरुवार की सुबह सास खेत गई थीं। वह अपनी एक साल की पुत्री के साथ मवेशी को चारा देने गई थी। जब घर आई तो पति राघवेंद्र सिंह (26) नहीं दिखाई दिए। कमरे में जाकर देखा तो चीख पड़ी वह फंदे पर लटक रही थी। चीख सुनकर ग्रामीण पहुंचे और उसे फंदे से उतारकर सीएचसी मऊ लाए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राघवेंद्र की शादी दो साल पहले हुई थी। खेती से ही उसका परिवार चलता है। वह एक भाई बहन में बड़ा था। बहन की भी शादी हो चुकी है। थाना प्रभारी विनोद राय ने बताया कि खुदकुशी के सही कारण की जानकारी नहीं हुई है। ग्रामीणों ने कुछ उधारी होने की बात कही है लेकिन परिजनों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।