फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समेत दो का हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। थाना क्षेत्र के बरिया गांव में ट्रैक्टर के नीचे दबने से तीन ग्रामीणों की मौत हो गई थी। जिसमें दो का रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार किया गया। वहीं एक मृतक का शनिवार को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया था। एक साथ तीन ग्रामीणों की मौत की घटना से शोक छाया है। मृतकों के घर पहुंचकर ग्रामीणों ने उन्हें ढांढस बंधाया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले में ट्रैक्टर चालक रवि द्विवेदी के खिलाफ लापरवाही से ट्रैक्टर खड़ा करने का मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

बरिया गांव में निवासी श्याम संदुर बड़गाईया (80)पुत्र गुरूप्रसाद जो ट्रैक्टर मालिक है। इसके साथ ही कुंती देवी (60)पत्नी शारदा साहू व बब्लू प्रसाद (45)पुत्र बजरंग खलिहान में फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान ढलान में खड़ा टैक्टर अचानक चल पड़ा। जिसके नीचे दबकर तीनों की मौत हो गई थी। जिसमें श्याम सुंदर के परिजन उसी दिन बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया था। मृतक कुंती देवी व बब्बू का रविवार को पोस्टमार्टम हुआ।
गांव में अंतिम संस्कार किया गया। बब्बू के परिवार के छोटेलाल ने बताया कि मजदूरी कर परिवार के सदस्य परिवार का पालन पोषण करते हैं। थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया ने बताया कि मृतक कुंती देवी के पुत्र कामता ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही वहीं से ट्रैक्टर खड़ा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें