फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगरी एक्सप्रेस से फर्जी टीटी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। मुंबई से वाराणसी जाने वाली महानगरी एक्सप्रेस में टीटी बनकर यात्रियों से वसूली कर रहे युवक को आरपीएफ ने दबोच लिया। आरपीएफ ने उसे मानिकपुर जीआरपी के हवाले कर दिया। जीआरपी ने मामला दर्ज करके उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पकड़ा गया युवक धीरज यादव पुत्र लालबहादुर जौनपुर का निवासी है। वह इस समय मुंबई में शिवालिक नगर अंबरनाथ पूर्व, थाड़े, महाराष्ट्र में रह रहा है। उसके कागजात भी वहीं के पते से हैं। बुधवार की रात कंट्रोल रूम और ट्वीट पर यात्रियों ने सूचना दी कि दो लोग यात्रियाें से वसूली कर रहे हैं। जिनमें एक महाराष्ट्र पुलिस की वर्दी पहने है। सूचना पर आरपीएफएस (रेलवे पुलिस प्रोटेक्शन फोर्स) ने पुलिस की वर्दी पहने युवक को दबोच लिया। जबकि उसका साथी धीरज भाग निकला। इसकी सूचना आरपीएफ को भी भेजी गई।
मानिकपुर के पास आरपीएफ प्रभारी एसके राठी ने धीरज को पकड़ लिया और जीआरपी के हवाले कर दिया। आरपीएफ एसआई जयप्रकाश की तहरीर पर जीआरपी पुलिस ने उसे धमकाने, वसूली करने की धाराओं में जेल भेज दिया है। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि धीरज को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें