फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अनुमति क्षेत्र में मिला अधिक खनन, जुर्माने का आदेश

Thu, 27 Nov 2025 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पहाड़िया बुजुर्ग के पास नदी घाट पर हो रहे बालू खनन की शिकायत पर डीएम ने खनिज टीम से जांच कराई तो जांच में अनुमति क्षेत्र में तय स्थान से ज्यादा खनन होते मिला। इस पर डीएम ने पट्टाधारक के खिलाफ जुर्माना लगाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम पुलकित गर्ग के निर्देश पर बुधवार देर शाम को तहसील कर्वी स्थित ग्राम पहाड़िया बुजुर्ग सानी के स्वीकृति बालू/मौरंग के खनन क्षेत्र की खान निरीक्षक मंटू सिंह ने टीम के साथ जांच की। जांच में टीम ने अनुमति क्षेत्र की नापजोख की। खान निरीक्षक की रिपोर्ट के अनुसार पट्टाधारक ओरा पहाड़ी निवासी विवेक कुमार खनन अनुज्ञा स्वीकृत किया गया है। पट्टाधारक द्वारा अपने स्वीकृत क्षेत्र के बाहर अवैध खनन किया जाना पाया गया। इसी रिपोर्ट के अनुसार डीएम ने पट्टाधारक के खिलाफ नोटिस जारी कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। खान निरीक्षक मंटू सिंह ने बताया कि जुर्माना लगाने की प्रक्रिया नियमानुसार कर डीएम कार्यालय को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें