फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को पहचाने समाज का प्रत्येक व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राष्ट्रीय नाई महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन में समाज के लोगों को अपनी ताकत का अहसास कराया। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन के महत्व को समझें। स्पष्टवादी जरूर बनें। किसी भी समाज का भला तभी हो सकता है जब समाज को नेतृत्व प्रदान करने वाले बलिदान के लिए तत्पर हों।
विज्ञापन

बुधवार को अधिवेशन में गुना मप्र के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आल इंडिया सेन महासंघ ट्रस्ट नई दिल्ली गिरधारी लाल सेन और भारतीय सेन समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश श्रीवास ने कहा कि सेन समाज को आत्मनिर्भर होने के लिए बच्चों को शिक्षित करना अत्यंत आवश्यक है। तभी सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगे। संगठन से जुड़ने वाला व्यक्ति मेहनत करते हुए महानता को प्राप्त करता है।
इस अवसर पर अनुराग सेन, कामिनी सेन, रश्मि श्रीवास, राजाराम सविता, देवी प्रसाद सविता, लवलेश सेन, प्रेमचंद्र याज्ञिक, रोशनलाल, रामदत याज्ञिक, सौखिलाल, कामता प्रसाद सेन, हेमराज, शिवबरन सविता, अनिल सेन, कंचन सेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें