फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने लगाई झाड़ू

Thu, 25 Dec 2014 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने कर्वी रेलवे स्टेशन से पार्टी कार्यालय तक सफाई की। इसके बाद पार्टी कार्यालय में गोष्ठी हुई। बाद में जिला अस्पताल में फल बांटा।
विज्ञापन


भीषण ठंड में भी भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर झाड़ू लगाई। इसके बाद पार्टी कार्यालय में हुई गोष्ठी में जिलाध्यक्ष जयविजय सिंह ने कहा कि वाजपेयी जी ने पोखरण परमाणु परीक्षण की गोपनीयता से विश्व को चकित कर दिया था।

उन्होंने अटल जी की कविता ‘काल के कपाल पर लिखता हूं मिटाता हूं, गीत नया गाता हूं’  से उनके दीर्घायु होने की कामना की। सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने अटल जी और मालवीय जी को भारत रत्न देने पर सरकार का धन्यवाद किया। राष्ट्रीय परिषद सदस्य चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने मालवीय जी के शिक्षा में योगदान को याद किया। रवि प्रकाश त्रिपाठी ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


रंजना उपाध्याय, दिनेश तिवारी, प्रदीप त्रिपाठी, काशी प्रसाद करवरिया, चंद्र प्रकाश खरे, हेमंत प्रताप सिंह, रघुनाथ प्रसाद जायसवाल, आनंद सिंह, हबीब खान, अभिषेक मिश्र, शिवाकांत पांडे ने भी अटल जी की दीर्घायु की कामना की। भाजपा नेता अर्जुन शुक्ला ने अपने क्षेत्र रामनगर में लोगों को मिठाई बांटकर अटल जी का जन्मदिन मनाया।

उधर, राजीव तिवारी युवा मंच के तत्वाधान में दृष्टि संस्थान में अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर केक काटा गया। इस मौके पर शंकरलाल गुप्ता, राजीव तिवारी, बलिशंकर तिवारी, श्रीनारायण, रमेश भूषण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें