फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में लौटे इनामी डाकू को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
फोटो- 9- पकड़ा गया डाकू नत्थू मवासी - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। ललित पटेल गैंग का शातिर नत्थू मवासी को नयागांव थाना पुलिस ने दबोच लिया है। इस पर दस हजार रुपये का इनाम है, चित्रकूट, यूपी व मप्र के नयागांव मझगवां में आधा दर्जन से अधिक लूट, धमकी मारपीट व अपहरण के मामले दर्ज हैं। लॉकडाउन कारण दूसरे प्रांत से यह डाकू कुछ दिन पूर्व ही अपने गांव लौटा था और जंगल में छिपकर रह रहा था। उसके कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए है।
विज्ञापन

यूपी, एमपी सीमा क्षेत्र में चार साल पहले आतंक फैलाने वाले डाकू ललित पटेल गैंग के दस हजार के इनामी सदस्य नयागांव थाना क्षेत्र के थरगांव निवासी नत्थू मवासी पुत्र भैयालाल की मौजूदगी की सूचना पुलिस को दो दिन से मिल रही थी। बृहस्पतिवार की देर रात को पुलिस अधीक्षक सतना रियाज इकबाल व एएसपी गौतम सोलंकी के निर्देशन पर थाना प्रभारी ने एसडीओपी वीपी सिंह के साथ घेराबंदी शुरू की। थर पहाड़ के पास ही उसे पुलिस टीम ने घेर लिया। पुलिस को देख डाकू ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। उसके कब्जे से तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। ग्रामीणों ने उसकी शिनाख्त की है।
ललित की मौत के बाद बना सरगना
चित्रकूट। चार साल पहले ललित पटेल की गैंग का सक्रिय सदस्य नत्थू मवासी ने सरगना के साथ कई अपहरण, धमकी व लूट की वारदातें की। गैंग सरगना के मारे जाने के बाद उसने गैंग का संभाला था लेकिन गैंग के अन्य सदस्य भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जिससे गैंग बिखर गया और यह नत्थू खुद भी दूसरे प्रांत में जाकर रहने लगा। इधर लॉकडाउन के कारण वहां सब कामकाज बंद हो गए। प्रवासियों को उनके गांव भेजा गया। जिसमें यह भी एक सप्ताह पूर्व ही लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें